
Recruitment for Junior Engineer (JE): बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2809 पद भरे जाएंगे, जिनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। पदों का विभाजन इस प्रकार है:
जूनियर इंजीनियर (सिविल)
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं:
–सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर JE भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
–नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें।
–आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद डाउनलोड कर लें।
–अंतिम रूप से आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये की गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करनी होगी।
सेलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और अंतिम चरण में मेडिकल जांच के बाद उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...