नेशनल डेस्कः बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये आदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। ऐसे में अब जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेगे।

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। पीएम ने आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।
श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है और एक्स पर लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हों या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। बिहार में 5 बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लंबे समय से कार्य करने का अनुभव है। आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्री नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार…
— Amit Shah (@AmitShah) December 14, 2025
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा है कि ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में संगठन राष्ट्र व जनसेवा की भावनाओं के साथ नए आयाम स्थापित करेगा। आपके यशस्वी और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री श्री @NitinNabin जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के…
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 14, 2025
नितिन नबीन ने साल 2006 लड़ा था पहली बार चुनाव
बता दें नितिन नबीन मौजूदा समय में बिहार सरकार के मंत्री है और वह पांच बार के विधायक भी हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पटना में हुआ है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नबीन चुनावी राजनीति में सक्रिय हुए। नितिन नबीन ने पहली बार साल 2006 में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी हासिल की। हाल ही में संपन्न हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने 98,299 वोट हासिल करके आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है।