Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आ गया MG Hector का Facelift वर्जन, मौजूदा मॉडल से 2 लाख रुपये सस्ता

December 15, 2025

आ गया MG Hector का Facelift वर्जन, मौजूदा मॉडल से 2 लाख रुपये सस्ता

ऑटो डेस्क: MG Hector का Facelift वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जो मौजूदा मॉडल से करीब 2 लाख रुपये सस्ती है। आज से इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

वेरिएंट

MG Hector Facelift वर्जन में 6 वेरिएंट मिलते हैं। 5-सीटर में Style, Select Pro, Smart और Smart Pro वेरिएंट हैं और 7-सीटर में Savvy Pro और Sharp Pro ऑप्शन दिए गए हैं।

इंजन

गाड़ी में के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का चार सिलेंडर टर्बो इंजन दिया गया है, जो 143 BHP की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं डीजल वेरिएंट में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है, जो 170 BHP की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है।

फीचर्स

MG Hector Facelift में 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हॉरिजॉन्टल AC वेंट्स, Infinity by Harman साउंड सिस्टम, 6-एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें