Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द

December 16, 2025

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 से अधिक उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कम से कम पांच को नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है। हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, 80 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आज रद्द रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 5 आगमन उड़ानों को दूसरे शहरों में उतारा गया है। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से सोशल मीडिया पर दोपहर बाद 1:03 बजे की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया गया है कि अब स्थिति में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत-ईयू FTA पर ऐतिहासिक उपलब्धि, उर्सुला बोलीं- मदर ऑफ ऑल डील्स पर सहमति तो बस शुरुआत

लेकिन पहले से बड़ी संख्या में उड़ान भरने का इंतजार कर रहे विमानों के कारण स्थिति सामान्य होने में और समय लग सकता है। टाटा समूह की एयर इंडिया ने भी अपनी वैबसाइट पर सुबह 10:48 बजे तक उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी है। दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के अन्य शहरों से भी उड़ानों के रद्द होने की जानकारी मिली है। इस मौसम में आज पहला दिन था जब दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे का असर देखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें