Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Horoscope 18 Dec 2025: आज करियर और कारोबार के लिए कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए 12 राशियों का हाल

December 18, 2025

Horoscope 18 Dec 2025: आज करियर और कारोबार के लिए कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope: मेष राशि- आज का दिन करियर के लिहाज से आपके लिए शुभ रहने वाला है। आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से खुलकर बातचीत करेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि

आज विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है और प्रमोशन जैसी खुशखबरी भी संभव है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खान-पान अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

आज आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। संतान की इच्छा पर नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने की कोशिश करेंगे। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धन से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सकती है।

कर्क राशि

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे थोड़ी चिंता रहेगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोग फिलहाल रुक जाएं। काम में ईमानदारी जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक मर्यादा में रहकर काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। बिजनेस की योजना में बदलाव करने से बचें। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या घूमने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि

आज कामकाज में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। परिवार में तालमेल बना रहेगा। किसी दूर रह रहे रिश्तेदार की याद आ सकती है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। बीपी या शुगर के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। परिवार से खुलकर बात करने से पुराने तनाव दूर होंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि

आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। मन में कुछ निराशा रह सकती है। घूमने के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है।

धनु राशि

आज दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों पर बहस हो सकती है। किसी भी काम में बड़ा जोखिम न लें। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। मन की बात छुपाने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति, खासकर पिता से सलाह लें। निजी मामलों को घर में ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ छिपे हुए विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च न करें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर वरिष्ठों से सलाह लें। घर में नए मेहमान के आने के योग हैं।

कुंभ राशि

आज व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे तनाव रहेगा। समझदारी से लिए गए फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अजनबियों पर भरोसा न करें।

मीन राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने की जरूरत है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। खास लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें