नेशनल डेस्क: ओडिशा के बौध जिले के मनमुण्डा थाना क्षेत्र के गबाजोर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दहीबड़ा खाने के बाद 70 से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। बीमार पड़ने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
यह घटना गुरुवार शाम की है, जब गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक स्थानीय दुकानदार से लोगों ने दहीबड़ा खरीदा और खाया। दहीबड़ा खाने के कुछ ही समय बाद लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं। धीरे-धीरे एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: जिसकी मौत से हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश, जानें कौन था Osman Hadi
बीमार लोगों को उनके परिजन तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और कुछ मरीजों को घर पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पालसगोड़ा अस्पताल की मेडिकल टीम गांव पहुंची और मौके पर ही इलाज शुरू किया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण मनमुण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अतिरिक्त मेडिकल टीम को भी बुलाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला खाद्य विषाक्तता का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दहीबड़ा बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री बासी या दूषित हो सकती है।
Video: Ambala में धुंध के कारण सड़क-रेल रफ्तार धीमी, जनजीवन प्रभावित
स्वास्थ्य अधिकारियों ने दहीबड़ा के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और संबंधित विक्रेता से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार है और स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...