Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

December 20, 2025

इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क: मलयालम एक्टर, स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 69 साल की उम्र में उन्होंने त्रिपुनिथुरा के तालुक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे और शनिवार सुबह डायलिसिस के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी विमला श्रीनिवासन मौजूद थीं। श्रीनिवासन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर नामों में से एक थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे विनीथ और ध्यन श्रीनिवासन को छोड़ गए हैं, जो मलयालम फिल्मों में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: आज पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर जाएंगे PM मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

श्रीनिवासन ने अपने 48 साल लंबे फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया था। उनकी फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया। उन्हें 5 बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। इसके अलावा उनके निर्देशन में बनी फिल्म Chinthavishtayaya Shyamala को बेस्ट फिल्म ऑन ऑदर सोशल इश्यूज का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। श्रीनिवासन की पॉपुलर फिल्मों में Chinthavishtayaya Shyamala, Vadakkunokkiyanthram, Yavanika, Akkare Ninnoru Maran, Pattanapravesham और Aravindante Athidhikal आदि शामिल हैं।

Video: Noida- Delhi Border पर GRAP-4 का सख्त पहरा, सैकड़ों वाहन रोके, तगड़ा जुर्माना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें