Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

December 20, 2025

झारखंड में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में ड्यूटी के दौरान 22 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर हुई, जब महिला रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय जवान महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना का यह जवान रक्षा रसद ले जा रही एक ट्रेन की सुरक्षा में तैनात था।

ये भी पढ़ें: Hijab controversy: 3 लाख सैलरी, पसंद की पोस्टिंग और फ्लैट; डॉक्टर नुसरत को झारखंड सरकार का ऑफर

बताया जा रहा है कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।’’ अधिकारी के मुताबिक, आरोपी जवान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उन्होंने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी बताया कि जवान ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और इस दौरान उसे कुछ चोटें भी आईं। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

International: ट्रंप का ऐलान: दवाओं के दाम घटेंगे, भारतीय फार्मा पर असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें