Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Redmi Note 15 5G: रेडमी का नया बजट 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें कीमत

December 20, 2025

Redmi Note 15 5G: रेडमी का नया बजट 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें कीमत

Redmi 5G Smartphone: चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी अपनी लोकप्रिय Redmi सीरीज के तहत एक नया बजट 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जनवरी 2026 की शुरुआत में Redmi Note 15 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को हाल ही में चीन में उतारा गया है और अब इसके ग्लोबल वर्जन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत और फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे यूजर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संभावित कीमत और वेरिएंट
लीक्स के अनुसार, Redmi Note 15 5G भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, फोन की शुरुआती कीमत करीब 22,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 24,999 रुपये रहने की उम्मीद है। इसी इवेंट में कंपनी Redmi Pad 2 को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी उपयुक्त माना जा रहा है।

कैमरा और बैटरी
कंपनी के टीजर के अनुसार, भारतीय वेरिएंट में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आकर्षक होगा। वहीं, फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 2 पर काम कर सकता है। फीचर्स के मामले में यह काफी हद तक पिछले मॉडल Redmi Note 14 जैसा हो सकता है, लेकिन कुछ अपग्रेड्स के साथ। कुल मिलाकर, Redmi Note 15 5G बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें