
अमृतसर: घने कोहरे के चलते श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विभिन्न गन्तव्य की तरफ उड़ान भरने वाली 19 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। कतर एयरलाइन की फ्लाइट तो उड़ान भरने में सफल हो गई। इसके अलावा अन्य कोई भी फ्लाइट न तो लैंड ही कर सकी और न ही टेक-आफ कर पाई जबकि इससे पहले शुक्रवार को अमृतसर एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स कैंसिल हुई। गौर हो कि श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कैट-3 बी सिस्टम से लैस है। इस दौरान 75 मीटर की विजिबिलिटी होने पर फ्लाइट आसानी से लैंड कर सकती है। जबकि किसी फ्लाइट को टेक आफ करने के लिए कम से कम 125 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए। जबकि बीती रात 8.30 बजे से लेकर तड़के करीब 3.30 बजे तक विजिबिलिटी लगभग जीरो हो गई।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में किसानों को बड़ी राहत, पीएम फसल बीमा योजना की समय-सीमा बढ़ी
इस बीच सिर्फ एक ही फ्लाइट टेक-आफ कर सकी। इसके अलावा कोई अन्य फ्लाइट न तो अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी और न ही टेक आफ कर सकी। सुबह 9 बजे के बाद विजिबिलिटी में सुधार हुआ और इसके बाद फ्लाइट्स का टेक-आफ करने का सिलसिला शुरू हुआ। बीते 24 घंटों के दौरान एक दर्जन फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट डायरैक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पैशल डैस्क बनाया गया है। जिस पर एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के अधिकारियों के अलावा विभिन्न एयरलाइन के कर्मचारी तैनात रहते हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि कैंसिल होने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों को संबंधित एयरलाइन रिफंड कर रहीं हैं। इसके साथ ही यात्रियों की रिबुकिंग भी कर रहीं है। एयरपोर्ट डायरैक्टर ने यात्रियों को अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए चलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेट्स अवश्य चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो आज के दिन करें ये खास उपाय
मेष: दिन शुभ रहेगा...