
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन से जुड़े लंबे समय से बंद पड़े सरकारी दस्तावेज एक बार फिर चर्चा में हैं। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की वेबसाइट से कम से कम 16 फाइलें अचानक गायब हो गई हैं। ये फाइलें शुक्रवार को वेबसाइट पर डाली गई थीं, लेकिन शनिवार तक आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं रहीं।
गायब हुई फाइलों में एक ऐसी फाइल भी शामिल थी, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों में ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, जेफरी एपस्टीन और गिस्लेन मैक्सवेल के साथ नजर आ रहे थे।
एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत जारी हुए थे। दस्तावेज दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत न्याय विभाग ने हजारों पन्नों के दस्तावेज और सैकड़ों तस्वीरें सार्वजनिक की थीं। इन दस्तावेजों में एपस्टीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट, फ्लाइट लॉग्स, तस्वीरें और कई अहम रिकॉर्ड शामिल थे। इनका मकसद एपस्टीन केस से जुड़े तथ्यों को जनता के सामने लाना और पारदर्शिता बनाए रखना था।
ये भी पढ़ें: VIRAL : कॉन्सर्ट में इंसानों के साथ स्टेज पर नाचे रोबोट, धमाकेदार डांस देख उड़े लोगों के होश
किन तस्वीरों को हटाया गया?
जो फाइलें वेबसाइट से गायब हुई हैं, उनमें कई संवेदनशील तस्वीरें शामिल बताई जा रही हैं। इनमें ट्रंप, मेलानिया ट्रंप, एपस्टीन और गिस्लेन मैक्सवेल की साथ मौजूदगी वाली तस्वीरें, नग्न महिलाओं से जुड़ी कलाकृतियों की तस्वीरें, फर्नीचर और दराजों में रखी तस्वीरों का एक बड़ा कोलाज शामिल था। हालांकि, न्याय विभाग ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि ये फाइलें जानबूझकर हटाई गई हैं या फिर किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वेबसाइट पर नहीं दिख रही हैं।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
फाइलें हटने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मामले को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर ट्रंप की तस्वीरें गायब की गई हैं, तो और क्या-क्या छुपाया जा रहा है? उनका कहना है कि अमेरिकी जनता को इस मामले में पूरी पारदर्शिता चाहिए।
ये भी पढ़ें: चीन की चमकी किस्मत, समंदर की गहराइयों से निकला सोने का भंडार, जानें पूरा रहस्य
एपस्टीन जांच से जुड़े पुराने खुलासे
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग ने 2000 के दशक में एपस्टीन के खिलाफ चल रही एक जांच को बंद कर दिया था। इसी फैसले के चलते एपस्टीन सिर्फ राज्य स्तर के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा एक 1996 की शिकायत भी सामने आई है, जो पहले कभी सार्वजनिक नहीं हुई थी। इस शिकायत में एपस्टीन पर बच्चों की तस्वीरें चुराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
अब तक जारी तस्वीरों में क्या दिखा?
अब तक जो तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं, उनमें न्यूयॉर्क शहर और अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह में स्थित एपस्टीन के घरों की तस्वीरें प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में मशहूर हस्तियां और राजनेता भी नजर आते हैं। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो पहले कभी सार्वजनिक नहीं हुई थीं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें बहुत कम जारी की गई थीं। दोनों नेताओं का नाम एपस्टीन से जुड़ा रहा है, लेकिन बाद में ट्रंप और क्लिंटन दोनों ने ही उससे किसी भी तरह की करीबी या दोस्ती से इनकार किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...