Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, बिजली विभाग ने जारी की सूची

December 21, 2025

Punjab News: इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, बिजली विभाग ने जारी की सूची

पंजाब डेस्क: अगर आप नांगल और आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने सोमवार, 22 दिसंबर को कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखने की घोषणा की है। यह कटौती जनरल मेंटेनेंस के चलते की जा रही है।

PSPCL के अनुसार, 11 केवी भानुपाली फीडर और 11 केवी जैन फीडर से जुड़ी बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

इस दौरान जिन इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, उनमें बरारी, कंचेहरा, कथेरा, मैदा माजरा, रामपुर साहनी, जोहल, बंदलेहरी लोअर, ब्रह्मपुर लोअर, दबखेड़ा, कालीतरारन, भानुपाली बाजार, नंगली, जिंदवारी, खानपुर, दसग्रानई, शिवालिक एवेन्यू, फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया, भट्टा कॉलोनी समेत कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में सर्दी का कहर जारी… इन जिलों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

लोगों से सहयोग की अपील

PSPCL के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ऑपरेशंस), सब-डिवीजन नांगल ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और विभाग के मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें