इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: BSF भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अग्निवीरों का कोटा 10% से बढ़ाकर 50% किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सामूहिक गोलीबारी में 9 लोग मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक बार में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: UP एसटीएफ ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर