
पंजाब डेस्क: अमृतसर के लोहारका रोड पर स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। इस हमले में अर्शदीप नाम का युवक घायल हो गया, और उसकी टांग में गोली लगी है। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
छोटा झगड़ा भयंकर घटना में बदला
पीड़ित परिवार का कहना है कि स्कूल में शुरू हुए विवाद के बाद हरमिंदर सिंह अपने छह साथियों के साथ घटनास्थल पर आया और झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। अर्शदीप गाड़ी में बैठकर वहां से जा रहा था, लेकिन आरोपियों ने उस पर कई राउंड फायर किए।
ये भी पढ़ें: चार हत्याओं के बाद पांचवीं गुत्थी: अब जिया केस में पूछताछ की तैयारी
पुलिस कर रही है जांच
अमृतसर पुलिस के एसीपी शिवरेला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच शुरू हुआ था और बाद में गंभीर रूप ले लिया। मौके पर कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...