Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी नौसेना का अस्पताल पोत “सिल्क रोड आर्क” बारबाडोस पहुंचा

December 22, 2025

चीनी नौसेना का अस्पताल पोत “सिल्क रोड आर्क” बारबाडोस पहुंचा

चीनी नौसेना का अस्पताल पोतसिल्क रोड आर्कअपनेसामंजस्यपूर्ण मिशन–2025” के अंतर्गत 20 दिसंबर को सात दिवसीय मैत्रीपूर्ण यात्रा और नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बारबाडोस पहुंचा। वर्ष 2015 मेंपीस आर्कअस्पताल पोत की यात्रा के बाद, यह किसी चीनी नौसेना के अस्पताल पोत की बारबाडोस में दूसरी यात्रा है।

स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे, “सिल्क रोड आर्कधीरेधीरे ब्रिजटाउन बंदरगाह पर लंगर हुआ, जहां बारबाडोस के सैन्य और सरकारी अधिकारियों, चीन के बारबाडोस स्थित दूतावास के कर्मचारियों, स्थानीय चीनी समुदाय के सदस्यों तथा चीनी वित्त पोषित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक उसका स्वागत किया।

इस यात्रा के दौरान, “सिल्क रोड आर्कबारबाडोस की जनता को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें आंतरिक रोग, शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा दंत चिकित्सा जैसी विशेष चिकित्सा शाखाएं शामिल हैं। 

इसके साथ ही, चीनी चिकित्सा दल स्थानीय अस्पतालों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के आदानप्रदान और सहयोग को बढ़ावा देगा। इसके अतिरिक्त, पोत का दल बारबाडोस राष्ट्रीय रक्षा बल के साथ संयुक्त रूप से चिकित्सा और खेल संबंधी गतिविधियों का भी आयोजन करेगा।  

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें