Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

December 23, 2025

ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पानीपत/इसराना: पानीपत के हुडा सेक्टर 12 निवासी धागा व्यापारी यशपाल गर्ग से वॉटसअप कॉल कर ढाई करोड रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपियों को पानीपत व सोनीपत पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार किया है। वहीं एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

गांव कारद रोड पर हुई मुठभेड़:- इधर प्रेस वार्ता में एएसपी हर्षित गोयल ने आज बताया कि सीआईए वन पानीपत के इंचार्ज इंस्पेक्टर फूल कुमार और एसटीएफ सोनीपत के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात इसराना कारद रोड पर चारों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

ये भी पढ़ें: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां रविवार को छा जाता है सन्नाटा, जानें वजह

उन्होंने बताया कि सोनीपत एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रविवार देर रात अति वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान पानीपत टोल प्लाजा के पास थे। तभी टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली की शहरमालपुर गांव निवासी प्रमीत व देवेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों से लैस होकर इसराना कारद रोड पर खड़े हैं। चारों आरोपी वहां किसी वाहन को छीनकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इधर एसटीएफ इंचार्ज ने सीआईए वन इंचार्ज से सूचना सांझा की। सीआईए वन से तुरंत दो टीम तैयार की और संयुक्त टीम इसराना कारद रोड पर पुलिया के पास पहुंची। सामने पुलिया पर खड़े चार युवक पुलिस टीम को देखकर खेतों की तरफ भाग लिए।

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर अहान शेट्टी का इमोशनल मैसेज

पुलिस टीम पकड?े के लिए पीछे दौड़ी तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। आरोपियों ने इसके बाद भी पुलिस टीम पर फायर किए। पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा व बचान में आरोपियों के पैर की तरफ फायर किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को काबू किया। आरोपियों की पहचान शहरमालपुर गांव निवासी प्रमीत पुत्र जोगिंद्र, देवेंद्र उर्फ बिंद्रा पुत्र राममेहर, साहिल पुत्र मुकेश व अमन पुत्र जोगिंद्र के रूप में हुई। आरोपी प्रमीत को पैर के टखने में गोली लगी जिसको सरकारी अस्पताल पानीपत में इलाज के लिए भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें: Snowfall In Himachal: मनाली में ताजा बर्फबारी, रोहतांग और बारालाचा बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें