Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Price Today: सोना 2,191 तो चांदी 7,660 रुपए महंगी, इतनी हुई कीमत, जानें

December 23, 2025

Gold Price Today: सोना 2,191 तो चांदी 7,660 रुपए महंगी, इतनी हुई कीमत, जानें

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बीते एक सप्ताह से जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम करीब 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,22,717 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,20,70 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने की कीमत 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,00,478 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

ये भी पढ़ें- कुंभ राशि वाले जानवरों से रहें सावधान, हो सकता है नुकसान, जानें अन्य राज्यों का हाल

चांदी में अधिक तेजी
सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,00,067 रुपए प्रति किलो पर था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1,36,023 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 2,13,843 रुपए हो गई है।

Watch Video- ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਢ ਤੇ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਨੇ ਵਧਾਈ ਮੁਸ਼ਕਲ, ਲੋਕਾਂ ਅੱਗ ਦਾ ਲੈ ਰਹੇ ਸਹਾਰਾ

इस बात पर निर्भर करेगी सोने की कीमत
सोने में तेजी पर एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी है। कॉमेक्स पर यह अब 4,400 डॉलर से ऊपर निकल गया है। फिलहाल यह ओवरबॉट जोन में चला गया है। आने वाले समय में सोने के लिए 1,37,500 रुपए एक बड़ा रुकावट का स्तर है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और जॉबलेस क्लेम आदि पर निर्भर करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें