Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता वैष्णो देवी के भक्तों लिये बड़ी खबर, RFID कार्ड लेने के बाद अब सिर्फ इतने घंटे में ही पूरी करनी होगी यात्रा, नहीं तो…

December 23, 2025

माता वैष्णो देवी के भक्तों लिये बड़ी खबर, RFID कार्ड लेने के बाद अब सिर्फ इतने घंटे में ही पूरी करनी होगी यात्रा, नहीं तो…

New Vaishno Devi Rules : नए साल और त्योहारों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को सही तरीके से संभालने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा से जुड़े कुछ अहम नियमों में बदलाव किए हैं। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इन नए नियमों को जरूर जान लें।

24 घंटे में पूरी करनी होगी यात्रा
नए नियमों के मुताबिक, जो भी श्रद्धालु बाणगंगा से पैदल यात्रा शुरू करता है, उसे 24 घंटे के भीतर अपनी पूरी यात्रा खत्म कर दोबारा बाणगंगा रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसका मकसद यात्रा मार्ग पर अनावश्यक भीड़ को रोकना है।

RFID कार्ड को लेकर सख्ती
अब श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए मिलने वाला RFID कार्ड लेने के बाद 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी। अगर कोई श्रद्धालु 10 घंटे के अंदर यात्रा शुरू नहीं करता है, तो उसका RFID कार्ड रद्द माना जाएगा और उसे दोबारा नया कार्ड बनवाना पड़ेगा।

रोपवे टिकट पर भी समय सीमा तय
भैरव घाटी रोपवे को लेकर भी श्राइन बोर्ड ने नियम कड़े कर दिए हैं। जो भी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर से भैरव घाटी जाने के लिए रोपवे टिकट लेता है, उसे 2 घंटे के अंदर अपनी यात्रा पूरी करनी होगी।

कटरा से भवन तक निगरानी बढ़ाई गई
भीड़ पर नजर रखने के लिए श्राइन बोर्ड ने कटरा और मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाए हैं। यहां से सैकड़ों CCTV कैमरों के जरिए यात्रियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नए नियमों से खुश श्रद्धालु
श्राइन बोर्ड के इन फैसलों से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आ रहे हैं। UP से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि नए साल पर भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने अपनी योजना बदली और नए साल से पहले ही माता के दर्शन कर लिए। श्रद्धालुओं का कहना है कि इन नए नियमों से यात्रा अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आरामदायक होगी।

 

यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

-RFID कार्ड लेने के बाद 10 घंटे में यात्रा शुरू करें

-पैदल यात्रा 24 घंटे में पूरी करें

-रोपवे टिकट लेने के बाद 2 घंटे में यात्रा पूरी करें

-यात्रा से पहले अपना शेड्यूल अच्छे से प्लान करें

Watch Video : MLA एजाज अहमद जान ने श्री गीता भवन में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें