Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

State Vigilance & ACB की बड़ी कार्रवाई; Anti-Narcotics Cell के एएसआई एवं दो हेड कॉन्स्टेबल पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप

December 23, 2025

State Vigilance & ACB की बड़ी कार्रवाई; Anti-Narcotics Cell के एएसआई एवं दो हेड कॉन्स्टेबल पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप

चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), करनाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल, समालखा (जिला पानीपत) में तैनात एक एएसआई एवं दो हेड कॉन्स्टेबल के विरुद्ध रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों का खुलासा किया है।

रिश्वत मांगने का आरोप

प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपित पुलिसकर्मियों ने एक मादक पदार्थ से संबंधित मामले में कुछ व्यक्तियों के नाम हटाने के एवज में भारी रिश्वत की मांग की। आरोप है कि अलग-अलग व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए कुल बारह लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसमें से एक लाख रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिए गए थे।

ये भी पढ़ें: ਬਾਬਾ ਲਾਲ ਦਿਆਲ ਜੀ ਦੇ 671ਵੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸਜ਼ਾਈ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ

सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की गई, जिसके दौरान एंटी नारकोटिक सेल, समालखा परिसर से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। यह कार्रवाई पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए गवाहों की उपस्थिति में संपन्न की गई।

मिलीभगत और दबाव की पुष्टि

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पुलिसकर्मियों ने आपसी मिलीभगत से रिश्वत की राशि प्राप्त की थी तथा शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। कार्रवाई के पश्चात आरोपित पुलिसकर्मी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ਮਹਿੰਗੇ ਕੋਚਿੰਗ ਛੱਡੋ, Library ’ਚ ਮੁਫ਼ਤ ਪੇਪਰ ਤਿਆਰੀ

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: ਸ਼ਰਾਬ ਪੀ ਕੇ ਆਸ਼ਰਮ ਖਿਲਾਫ ਉਗਰਾਹੀ, 4 ਦੋਸ਼ੀ Nabha ’ਚ ਫੜੇ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें