Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की अपील दोहराई

December 23, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की अपील दोहराई

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की अपनी अपील दोहराई, जिससे डेनमार्क और यूरोपीय संघ की ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज की गई। ट्रंप ने कहा, ‘हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है, खनिजों के लिए नहीं।’ ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में संवाददाताओं से कहा, ‘वे कहते हैं कि डेनमार्क इसका मालिक है।

ये भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड में आस्था भारी, माघ मेला 2026 के पहले दिन 31 लाख श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान

डेनमार्क ने इस पर कोई पैसा खर्च नहीं किया है और न ही कोई सैन्य सुरक्षा प्रदान की है।’ डेनमार्क ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए कानूनी रूप से जिम्मेदार है और द्वीप से संबंधित सैन्य क्षमताएं बनाए रखता है। रविवार को श्री ट्रंप ने लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री को ग्रीनलैंड के लिए विशेष दूत नियुक्त करने की घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा, ‘हमें इसे (ग्रीनलैंड) हासिल करना ही होगा और वह (लैंड्री) इस अभियान का नेतृत्व करना चाहते थे।’

ये भी पढ़ें: सुरजीत भरमौरी कांग्रेस जिला चंबा अध्यक्ष बने, फैसले को ऐतिहासिक बताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें