Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय लड़की की Canada में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

December 24, 2025

भारतीय लड़की की Canada में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा के टोरंटो शहर से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है, जहां भारत की रहने वाली एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। इस घटना के बाद न सिर्फ स्थानीय समुदाय बल्कि भारत में भी गहरा शोक देखने को मिल रहा है। भारतीय दूतावास ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा कि हिमांशी खुराना की मौत से वे बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। दूतावास ने इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। दूतावास लगातार कनाडा की स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें: प्यार हो तो ऐसा… पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, भारत की रहने वाली हिमांशी खुराना टोरंटो में रह रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे हिमांशी के करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस को शक है कि आरोपी हिमांशी का पार्टनर था। इस मामले में 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी का नाम सामने आया है, जिसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। टोरंटो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हिमांशी के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 19 दिसंबर की रात से ही उसकी तलाश जारी थी। अगले दिन यानी 20 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को एक घर के अंदर हिमांशी का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज करेंगे चंडीगढ़ दौरा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरा शेड्यूल

कनाडा पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। शुरुआती जांच में यह मामला पार्टनर के द्वारा की गई हिंसा से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल गफूरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में वारंट जारी किया है। यदि जांच में उसके खिलाफ आरोप साबित होते हैं, तो उसे गैर-जमानती आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना ने विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें