Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों ने दी बधाई

December 24, 2025

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों ने दी बधाई

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी सादगी, जिंदादिली और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। अनिल कपूर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता के दोस्त, साथी कलाकार और परिवार वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अनुपम खेर ने अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेता को अपना प्यारा दोस्त, मार्गदर्शक और भाई बताया। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त अनिल कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों ने दी बधाई

आप एक बेहतरीन कलाकार हैं और दिल से बहुत अच्छे इंसान भी। आपका साफ दिल और केयरिंग स्वभाव मुझे बहुत पसंद हैं। भगवान आपको लंबी उम्र और खुशियां दें। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।” अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्यारे अनिल जी। आप हर चीज के ओजी हैं। सैफू और मैं आपको बहुत प्यार करते हैं। आप हमेशा 30 साल जैसे दिखते रहिए।” अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल के साथ तस्वीरों का मोंटाज वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अनिल कपूर।” मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अनिल के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, “मैं और मेरे बैंजामिन बटन। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अनिल कपूर।” अभिनेत्री काजोल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल की तस्वीर शेयर कर लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” अभिनेता अनिल कपूर को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। दिलचस्प बात ये है कि अभिनेता ने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से छोटे-छोटे रोल निभाकर की थी। कुछ सालों के संघर्ष के बाद अभिनेता ने साल 1983 की फिल्म ‘वो सात दिन’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें