Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले 11 महीनों में चीनी केंद्रीय उद्यमों ने 95 ख़रब अतिरिक्त उत्पादन मूल्य पूरा किया

December 24, 2025

पहले 11 महीनों में चीनी केंद्रीय उद्यमों ने 95 ख़रब अतिरिक्त उत्पादन मूल्य पूरा किया

हाल ही में आयोजित चीनी केंद्रीय उद्यमों के प्रमुखों की बैठक से मिली ख़बर के अनुसार इस साल के पहले 11 महीनों में केंद्रीय उद्यमों ने कुल 95 ख़रब अतिरिक्त उत्पादन मूल्य पूरा किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 1.4 प्रतिशत बढ़ा। इस जनवरी से इस नवंबर तक केंद्रीय उद्यमों की प्रति व्यक्ति वार्षिक उत्पादन दर 8 लाख 11 हजार युवान थी, जो साल दर साल 3 प्रतिशत अधिक थी। रियल एस्टेट को छोड़कर निश्चित संपत्ति में 33 ख़रब युवान की पूंजी लगायी गयी और अनुसंधान व विकास में 8 ख़रब 90 अरब 16 करोड़ युवान की पूंजी लगायी गयी।

ये भी पढ़ें: WPL 2026 की शानदार शुरुआत में Jacqueline Fernandez लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

चीनी राजकीय संपत्ति प्रबंधन व निगरानी आयोग के अध्यक्ष चांग युच्व ने इस सम्मेलन में बताया कि पिछले पाँच साल हमारे सामने स्थिति अत्यंत जटिल और कार्य अत्यंत भारी थे। बड़ी कठिनाइयों को दूर कर ऐसी उपलब्धियां हासिल की गयीं, जो असाधारण हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

ये भी पढ़ें: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो आज के दिन करें ये खास उपाय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें