Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड, तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

December 25, 2025

महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड, तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। यह घटना पंजाब के जिला मलेरकोटला की है, जहां विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे ने जहर निगल लिया। मृतकों की पहचान इंदरपाल कौर (31), उसके बेटे जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Bangladesh की राजनीति में नया मोड़: 17 साल बाद स्वदेश लौटा बेगम खालिदा का बेटा Tarique Rahman

मरने से पहले महिला ने बनाया वीडियो

इंदरपाल कौर और उसकी मां हरदीप कौर की मौत रात को हो गई थी, लेकिन बेटे जॉर्डन सिंह ने सुबह दम तोड़ा। वहीं मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें चरणजीत कौर (सास) पत्नी भोला सिंह, सुखपाल सिंह पुत्र भोला सिंह, दलजीत कौर पत्नी भोला सिंह, बाबी कौर पुत्री भोला सिंह, कौरू सिंह, पम्मू सिंह, जस्मेल कौर, गुरप्रीत सिंह और किरणा कौर पत्नी अज्ञात, सभी निवासी गांव भूदन के नाम शामिल हैं। बता दें इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ ससुराल से मायके आकर रहने लगी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात तीनों ने जहरीली वस्तु खा ली, जिस कारण इंदरपाल और उसकी मां हरदीप कौर की वहीं मौत हो गई। हालांकि उस वक्त जॉर्डन जिंदा था। उसने सुबह उठकर देखा तो मां और नानी कुछ बोल नहीं रही थी, जिसके बारे में उसने तुरंत अपनी दादी को बताया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। जॉर्डन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहर का असर ज्यादा होने के कारण उसने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Video: शिमला क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस विशेष प्रार्थना सभा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें