
Viral Video: देश में जुगाड़ करने की कला किसी से छुपी नहीं है। हर मोहल्ले में ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो किसी भी साधारण चीज़ को कुछ नया और काम का बनाने में माहिर होते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे ही जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, और हाल ही में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है।
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ने पूरी सर्दी में घर के लिए हीटर बनाने का जुगाड़ किया। उसने एक साधारण ईंट को छैनी और हथौड़ी से काटकर उसमें जगह बनाई, ताकि उसमें स्प्रिंग फिक्स की जा सके। इसके बाद पेंच और तार की मदद से स्प्रिंग को ईंट में मजबूती से लगाया गया। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि इस ईंट-हीटर को चालू करने के बाद गर्मी पैदा हो रही है।
वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट maximum_manthan पर पोस्ट किया गया, और खबर लिखे जाने तक इसे 7 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। कुछ ने इसके जुगाड़ को सराहा और लिखा “जुगाड़ू लाल जी को सलाम,” तो वहीं कुछ ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आर्यभट की मौसी का लड़का।”
View this post on Instagram
विशेष रूप से इस वीडियो ने लोगों को यह दिखा दिया कि साधारण चीज़ों से भी कैसे नया आइडिया और काम करने वाला समाधान तैयार किया जा सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के जुगाड़ों में सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इलेक्ट्रिकल उपकरणों से जुड़ी चीज़ों में छोटी गलती भी खतरे का कारण बन सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...