इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा के टोरंटो शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां हुई गोलीबारी की एक घटना में 20 वर्षीय भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई। यह घटना टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास हुई, जिससे पूरे इलाके और खासकर छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है।
टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि युवा भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की इस तरह की दुखद मौत से वे बेहद व्यथित हैं। वह पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद की जा रही है।
We express deep anguish over the tragic death of a young Indian doctoral student, Mr. Shivank Avasthi, in a fatal shooting incident near the University of Toronto Scarborough Campus. The Consulate is in touch with the bereaved family during this difficult time, and is extending…
— IndiainToronto (@IndiainToronto) December 25, 2025
ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दर्ज की गई इतनी तीव्रता
पुलिस के अनुसार, शिवांक अवस्थी को 23 दिसंबर को हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड के पास गोली मारी गई थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवांक जमीन पर घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और उनकी तलाश जारी है।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिस दौरान विश्वविद्यालय परिसर को कुछ समय के लिए बंद भी किया गया। इस घटना को टोरंटो में इस साल की 41वीं हत्या बताया जा रहा है, जिससे शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आई जानकारी के अनुसार, शिवांक अवस्थी को दिनदहाड़े कैंपस वैली के अंदर गोली मारी गई थी। यह इलाका छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है और रोज़ बड़ी संख्या में छात्र यहां आते-जाते हैं। बताया जा रहा है कि शिवांक जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज) का तीसरे वर्ष का छात्र था। हाल के दिनों में टोरंटो में भारतीय नागरिकों से जुड़ी हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की भी टोरंटो में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस टोरंटो निवासी अब्दुल गफूरी की तलाश कर रही है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Gold and silver: 2026 में सोना या चांदी, कौन सी धातु की बढ़ेंगी कीमतें? एक्सपर्ट से जानें…
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हिमांशी खुराना के मामले में भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि वह उनके परिवार को हर जरूरी सहायता प्रदान कर रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...