Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में जलवायु संसाधन अर्थशास्त्र पर पहली ब्लू बुक जारी

December 26, 2025

चीन में जलवायु संसाधन अर्थशास्त्र पर पहली ब्लू बुक जारी

इंटरनेशनल डेस्क : 25 दिसंबर को, चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने “जलवायु संसाधन अर्थशास्त्र पर ब्लू बुक – चीन के जलवायु संसाधनों के आर्थिक परिवर्तन पर शोध रिपोर्ट (2025)” जारी की। यह जलवायु संसाधन अर्थशास्त्र पर देश की पहली ब्लू बुक है, जो आर्थिक क्षेत्र में चीन के जलवायु संसाधनों के परिवर्तन और अनुप्रयोग की वर्तमान स्थिति की व्यवस्थित रूप से समीक्षा करती है।

वैश्विक जलवायु परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, जलवायु संसाधन सतत् आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण तत्व बन गए हैं। यह ब्लू बुक कृषि, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और कल्याण तथा कम कार्बन पर केंद्रित है, जो सैद्धांतिक विश्लेषण को व्यावहारिक मामलों के साथ संयोजित करते हुए, जलवायु संसाधनों के कुशल रूपांतरण को बढ़ावा देने, “दोहरे कार्बन” लक्ष्यों और पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में सहयोग करने के लिए वैज्ञानिक सहायता प्रदान करती है, और साथ ही, यह वैज्ञानिक अनुसंधान, सरकारी निर्णय लेने, औद्योगिक नवाचार और जलवायु शासन के लिए वैज्ञानिक संदर्भ भी प्रदान करती है।

इस ब्लू बुक में बताया गया है कि जलवायु संसाधनों के आर्थिक रूपांतरण का उद्देश्य नीतियों, बाजार तंत्रों और तकनीकी नवाचार के माध्यम से जलवायु संसाधनों को वस्तुओं और सेवाओं में परिवर्तित करना है, जिससे आर्थिक मूल्य का सृजन हो, जलवायु संसाधनों का सतत् उपयोग सुनिश्चित हो और आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के व्यवस्थित विकास को बढ़ावा मिले।

इसके अलावा, इस ब्लू बुक में कृषि, ऊर्जा और पर्यटन सहित कई आयामों से जलवायु संसाधनों के आर्थिक परिवर्तन के मार्गों और प्रभावों का विश्लेषण किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें