Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Most Selling Bikes: Honda Shine से लेकर Bajaj Pulsar तक; ये हैं देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट

December 27, 2025

Most Selling Bikes: Honda Shine से लेकर Bajaj Pulsar तक; ये हैं देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट

Most Selling Bikes: भारत का टू-व्हीलर बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में गिना जाता है। यहां ग्राहकों के लिए किफायती कीमत से लेकर दमदार परफॉर्मेंस तक, हर तरह की बाइक्स मौजूद हैं। यही वजह है कि कुछ मॉडल लगातार बिक्री के मामले में टॉप पर बने रहते हैं। नवंबर 2025 के बिक्री आंकड़ों के आधार पर आइए जानते हैं कि कौन-सी बाइक्स ग्राहकों की पहली पसंद रहीं।

Hero Splendor बनी नंबर-1
बिक्री की रेस में एक बार फिर Hero Splendor सबसे आगे रही। नवंबर महीने में इस बाइक को करीब 3.48 लाख ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल की तुलना में इसमें लगभग 18.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Honda Shine दूसरे स्थान पर
Honda Shine ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नवंबर 2025 में इसकी करीब 1.86 लाख यूनिट्स बिकीं, जो कि सालाना आधार पर लगभग 28 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है।

Bajaj Pulsar तीसरे नंबर पर
युवाओं की पसंद मानी जाने वाली Bajaj Pulsar बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर रही। नवंबर महीने में इसकी करीब 1.13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई।

Hero HF Deluxe चौथे पायदान पर
Hero HF Deluxe ने भी मजबूत पकड़ बनाए रखी। नवंबर में इस बाइक को करीब 91 हजार नए ग्राहक मिले, जो पिछले साल के मुकाबले अच्छी बढ़ोतरी को दर्शाता है।

TVS Apache ने टॉप-5 में बनाई जगह
TVS Apache ने इस बार टॉप-5 की सूची में एंट्री की है। नवंबर 2025 में इसकी लगभग 48,763 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर करीब 37 प्रतिशत की बढ़त है।

Royal Enfield Classic 350 की मजबूत मौजूदगी
Royal Enfield की Classic 350 एक बार फिर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक साबित हुई। नवंबर में इसकी करीब 34,793 यूनिट्स बिकीं। इसके अलावा इस महीने CB Unicorn 150, TVS Raider, Bajaj Platina और Hero Glamour जैसी बाइक्स की बिक्री भी 25 से 33 हजार यूनिट्स के बीच रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें