Prime Video in 2025: साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और नए साल की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने दर्शकों को ऐसी शानदार कहानियां दीं, जिन्होंने पूरे साल खूब चर्चा बटोरी। क्राइम, हॉरर, ड्रामा और कॉमेडी हर जॉनर में इन सीरीज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अगर आप इनमें से कोई शो देखना भूल गए हैं, तो अभी भी मौका है। आइए नजर डालते हैं 2025 की उन चर्चित प्राइम वीडियो रिलीज़ पर, जिन्हें मिस करना नुकसानदेह हो सकता है।
पाताल लोक सीजन 2
पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद ‘पाताल लोक’ का दूसरा भाग और भी ज्यादा गहराई और रहस्य के साथ सामने आया। इस बार कहानी नए केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हाथीराम चौधरी के किरदार में जयदीप अहलावत एक बार फिर छा जाते हैं। गुल पनाग और इश्वाक सिंह भी अपने पुराने किरदारों में लौटे। सीजन 2 ने अपनी डार्क और सस्पेंस भरी टोन को बरकरार रखते हुए दर्शकों और समीक्षकों से जमकर तारीफ बटोरी।
खौफ
हॉरर थ्रिलर की दुनिया में ‘खौफ’ ने एक अलग पहचान बनाई। मोनिका पंवार, रजत कपूर, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे मजबूत कलाकारों से सजी यह सीरीज डर के साथ-साथ समाज की सच्चाइयों को भी सामने लाती है। बिना किसी भारी-भरकम संदेश के, यह शो रोमांच और वास्तविक जीवन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जोड़ता है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के साथ इसे IMDb पर 7.4 की रेटिंग भी मिली।
स्टोलन
फिल्म ‘स्टोलन’ ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही अपनी छाप छोड़ दी थी और अब ओटीटी पर भी इसे खूब सराहा गया। यह कहानी कानून के दुरुपयोग और भीड़ की मानसिकता जैसे गंभीर विषयों को मजबूती से उठाती है। सशक्त अभिनय और यथार्थवादी प्रस्तुति के कारण यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। IMDb पर इसे 7.5 की रेटिंग मिली है।
पंचायत सीजन 4
ग्रामीण भारत की सादगी और अपनापन दिखाने वाली ‘पंचायत’ अपने चौथे सीजन के साथ फिर दिल जीतने में कामयाब रही। पुराने पसंदीदा किरदारों के साथ नए ट्विस्ट और हल्का-फुल्का हास्य इस सीजन की खासियत रहे। भावनाओं, ड्रामा और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखते हुए सीजन 4 ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
द फैमिली मैन सीजन 3
मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन 2025 की सबसे ज्यादा इंतजार की गई रिलीज़ में से एक था। इस बार कहानी नए मिशन, नए दुश्मनों और गहरे पारिवारिक संघर्षों के साथ आगे बढ़ती है। नॉर्थ-ईस्ट भारत की पृष्ठभूमि में सेट यह सीजन बड़े दांव और तेज रफ्तार कहानी के चलते दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...