दोराहा : दोराहा पुलिस ने 24 दिसंबर को पंचायत मेंबर मनप्रीत सिंह के कार पर हुई फायरिंग मामले में आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अपराधियों को काबू कर लिया। हालांकि पुलिस और दोनों अपराधियों के बीच फायरिंग हुई, इस में एक अपराधी द्वारा पुलिस की गाड़ी पर दो फायर किए गए और इस गोलीबारी में एक अपराधी के पैर में गोली भी लगी और दूसरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए।
इस घटना की जानकारी देते हुए एस.एस.पी खन्ना ज्योति यादव ने कहा कि 24 दिसंबर को मनप्रीत सिंह ने 112 पर काल कर शिकायत की थी ,उस पर फायरिंग की गई है,उसकी कुछ कागजों को लेकर मनजोत व प्रभजोत से बहस हो गई थी। पुलिस अनुसार मनजोत ने अपने भाई इंद्रजीत उर्फ बुई व गुरवीर को बुला लिया। इंद्रजीत ने उसकी कार पर करीब 7-8 फायर किए, जिसमें मनप्रीत बाल बाल बच गया। पुलिस अनुसार इंद्रजीत उर्फ भुई पर पहले 4 केस दर्ज है, जिनमें अटेम्प्ट टू मर्डर, स्नेचिंग व लड़ाई के मामले दर्ज है। बुई को अदालत ने भगोड़ा करार दिया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
पुलिस को आज जानकारी मिली कि यह लोग नेशनल हाईवे पर के.एफ.सी की बैक साइड कॉलोनी में बाइक पर है, यह लोग को पुलिस को देख कर भागने लगे। और यह दीवार फांद एक घर में घुस गए, पुलिस ने पीछा कर गुरवीर को पकड़ लिया। बुई फिर दीवार फांद गया और पुलिस की गाड़ी पर फायर किए। पुलिस ने बुई पर जवाबी कार्रवाई में भागते हुए उसके पैर पर फायर किए,जिसमें व जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे पायल के सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। एस.एस. पी खन्ना ने इस कार्रवाई के लिए दोराहा पुलिस की तारीफ की। दोराहा पुलिस थाने के एस.एच.ओ आकाश दत्त की शहर निवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। पुलिस अनुसार मनजोत और प्रभजोत की तलाश जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...