वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक भावुक और प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक छोटी बच्ची की मासूमियत, अनुशासन और आस्था को दिखाता है। यह वीडियो एक स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान रिकॉर्ड किया गया है और लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में प्रेयर चल रही है। सभी बच्चे आंखें बंद कर प्रार्थना में शामिल हैं। इसी दौरान एक बच्ची के जूते में मिट्टी चली जाती है, जिससे उसे असुविधा होती है। इसके बावजूद बच्ची न तो आंखें खोलती है और न ही प्रार्थना रोकती है। वह आंखें बंद रखते हुए ही अपना जूता उतारती है, उसमें से मिट्टी निकालती है और फिर शांत तरीके से जूता पहन लेती है।
She didn’t open her eyes 😭 pic.twitter.com/NL8huxp2kA
— Chetan Singh Rathore (@Ajatshatru_28) December 27, 2025
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बच्ची का संयम और प्रार्थना के प्रति समर्पण लोगों को बहुत प्रभावित कर रहा है। उसकी सादगी और समझदारी यह दिखाती है कि छोटी उम्र में भी बच्चे अनुशासन और श्रद्धा का कितना अच्छा अर्थ समझते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा साझा किया गया है, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को हजारों लाइक्स और बड़ी संख्या में कमेंट्स मिल रहे हैं। लोग बच्ची की मासूम हरकत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे प्रेरणादायक बता रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...