नेशनल डेस्क: राजस्थान के कोटा में एक बार फिर गोरक्षा से जुड़े संगठनों का आक्रोश देखने को मिला। रविवार 28 दिसंबर को गोरक्षा संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटा के हैंगिंग ब्रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले को रोककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध नगर निगम क्षेत्र में मृत गोवंश के निस्तारण को लेकर किया गया।
गोरक्षक पिछले करीब दो हफ्तों से आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। इसी के तहत रविवार को गोरक्षकों ने पदयात्रा निकाली थी। पदयात्रा के दौरान जब वसुंधरा राजे का काफिला हैंगिंग ब्रिज से गुजर रहा था, तभी प्रदर्शनकारियों ने उसे रोक लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की।
मृत गोवंश के निस्तारण को लेकर गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहे गोरक्षकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम से जुड़े ठेकेदार मृत गायों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। उनका कहना है कि मृत गोवंश को नियमों के विपरीत खुले मैदानों और खाली प्लॉटों में फेंका जा रहा है। कई जगहों पर गायों के शवों को सड़कों पर घसीटकर ले जाने के मामले भी सामने आए हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। साथ ही, खुले में शव पड़े रहने से इलाके में बदबू फैल रही है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: BREAKING: बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, करानी पड़ी सर्जरी, जानें कौन
वसुंधरा राजे ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान गोरक्षकों से घिरीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सनातनी हैं और गौमाता के संरक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 14 दिसंबर से लोग आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं, जनता सतर्क है, लेकिन अफसर सुस्त हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए वसुंधरा राजे ने कोटा रेंज के डीआईजी राजेंद्र गोयल और एसपी तेजस्विनी गौतम को मौके पर बुलाया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को पूरे मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और मृत गोवंश का अंतिम संस्कार विधि-विधान और नियमों के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद वसुंधरा राजे वहां से रवाना हो सकीं।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI: ‘गंभीर’ कैटेगरी में पंहुचा राजधानी में AQI, स्मॉग के कारण विजिबिलिटी हुई कम
मेष: दिन शुभ रहेगा...