अजब-गजब: आमतौर पर लोग कुत्ता, बिल्ली या तोता जैसे पालतू जानवर रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी को खतरनाक अजगर के साथ इस तरह दोस्ती करते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी।
ये भी पढ़ें: वृद्धाश्रम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत, सोते-सोते चली गई जान
वायरल वीडियो में एक युवक एक बेहद बड़े और भारी अजगर के साथ खेलता नजर आ रहा है। युवक कभी अजगर के ऊपर बैठ जाता है तो कभी उसे प्यार से सहलाता दिखाई देता है। हैरानी की बात यह है कि वह अजगर के मुंह पर हाथ फेरता है और उससे ऐसे लिपट जाता है, जैसे वह कोई पालतू जानवर हो। युवक का यह बेखौफ अंदाज देखकर कई लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
View this post on Instagram
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @phriie_putranaja28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि क्या इतने खतरनाक जानवर के साथ इस तरह खेलना सही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा कि अजगर बस सही मौके का इंतजार कर रहा है, भूख लगते ही दोस्ती खत्म हो सकती है। दूसरे यूजर ने कहा कि सांप कभी वफादार नहीं होते और ऐसा शौक किसी की जान पर भारी पड़ सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...