चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में डोमिनिक गणराज्य की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बर्टन ने कहा कि वर्तमान चीन यात्रा के दौरान हमने चीनी नेताओं के साथ मुलाकात की। विश्व महिला शिखर सम्मेलन में हमने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भाषण सुना और जानकारी ली कि चीन वैश्विक लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए ठोस कदम उठाएगा। यह बहुत महत्वपूर्ण है। मेरी नजर में चीन ने आधुनिकीकरण बढ़ाने के दौरान अपनी पारंपरिक शैली कभी नहीं छोड़ी। चीन के विज्ञान और तकनीक का विकास भी सीखने लायक है।
बर्टन ने कहा कि चीन ने डोमिनिक को मूल्यवान समर्थन दिया। हम दोनों देश हमेशा प्रादेशिक अखंडता में पारस्परिक सम्मान करते हैं और एक दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं। चीन डोमिनिक की सरकार और गैरसरकारी संगठनों के साथ व्यापक सहयोग करता है। विशेषकर डोमिनिक के संकट के दौरान चीन की सहायता ने अहम भूमिका निभाई। चीन डोमिनिक का अच्छा दोस्त है।
बर्टन ने कहा कि दुनिया एक चौराहे पर है। हमें ऐसे नेता की जरूरत है जो हिम्मत रखते हुए सुझाव दें और नई विचारधारा व नए समाधान लाएं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक पहलें मानव जाति के साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करती हैं और हमारे साझा भविष्य को सुनिश्चित करती हैं। यह भविष्य न सिर्फ बड़े देशों का है, बल्कि छोटे देशों का भी है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों में हिस्सा लेते समय दुनिया के हर देश की आवाज़ होनी चाहिए। हर देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ठीक यही बात कही थी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)