Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: गुरदासपुर में इमिग्रेशन सेंटर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, 2 आरोपी अरेस्ट

December 29, 2025

Punjab News: गुरदासपुर में इमिग्रेशन सेंटर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, 2 आरोपी अरेस्ट

पंजाब डेस्कः 25 दिसंबर को गुरदासपुर के जेल रोड पर स्थित ऑसी हब इमिग्रेशन सेंटर पर की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी

फायरिंग मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ ​​करम और रोहित कुमार उर्फ ​​आसू के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी बटाला के रहने वाले हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 30 बोर की एक पिस्तौल, 8 जिंदा राउंड, एक एयर पिस्टल और घटना में इस्तेमाल किया गया एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है, जिसका नंबर प्लेट गलत है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने यह घटना निशान सिंह उर्फ ​​निशान जोरिया के कहने पर आओजिया हब के मालिक से फिरौती लेने के लिए की थी और आरोपी निशान जोरिया से स्नैप चैट पर बात करता था। इसी के चलते आरोपियों ने इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग की है।

आरोपियों से पूछताछ की जाएगीः पुलिस

एसपी ने बताया कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें रिमांड में लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें