Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

“हुआंगयेन द्वीप प्रवाल भित्तियों पर पारिस्थितिक सर्वेक्षण रिपोर्ट” जारी की गई

December 29, 2025

“हुआंगयेन द्वीप प्रवाल भित्तियों पर पारिस्थितिक सर्वेक्षण रिपोर्ट” जारी की गई

29 दिसंबर को, चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के दक्षिण चीन सागर पारिस्थितिकी केंद्र, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के दक्षिण चीन सागर विकास अनुसंधान संस्थान और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के दक्षिण चीन सागर सर्वेक्षण केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से संकलित “हुआंगयेन द्वीप के प्रवाल भित्तियों पर पारिस्थितिक सर्वेक्षण रिपोर्ट” जारी की गई। इस रिपोर्ट में जहाज मार्ग आधारित सर्वेक्षण, जलमग्न सर्वेक्षण, उपग्रह आधारित हवाई रिमोट सेंसिंग और मौके पर किए गए अवलोकन जैसी विधियों के साथ-साथ ऐतिहासिक आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर हुआंगयेन द्वीप के प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिति की जांच और मूल्यांकन किया गया।

रिपोर्ट से पता चलता है कि हुआंगयेन द्वीप का प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र समग्र रूप से अच्छी स्थिति में है, जिसमें प्रवाल भित्तियों की 135 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इनका फैलाव उच्च है, लेकिन क्षेत्रीय अंतर स्पष्ट हैं। यहाँ प्रवाल भित्ति मछलियों और बड़े तटीय अकशेरुकी जीवों की भी प्रचुर प्रजातियाँ मौजूद हैं। लैगून का उत्तरी भाग लगभग 1.85 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले घने और हरे-भरे समुद्री घास से आच्छादित है। संबंधित शोधकर्ता के अनुसार हुआंगयेन द्वीप राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण क्षेत्र में रीफ बनाने वाले कोरल की औसत कवरेज दर 38.8 प्रतिशत तक पहुंचती है, जो कि एक बहुत उच्च स्तर है और कई दुर्लभ और लुप्तप्राय वन्य जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें