Share Market Opening: साल के आखिरी कारोबारी दिनों में घरेलू शेयर बाजार की चाल कमजोर बनी हुई है। आज भारतीय शेयर बाजार ने हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में निवेशकों का रुझान सतर्क नजर आया, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर साफ दिखा।
बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.55 अंकों की गिरावट के साथ 84,600.99 के स्तर पर खुला, जो करीब 0.11 प्रतिशत की कमजोरी दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी लगभग सपाट रुख के साथ 1.20 अंक फिसलकर 25,940.90 पर कारोबार की शुरुआत करता दिखा।
गौरतलब है कि सोमवार को बाजार की शुरुआत भले ही स्थिर रही थी, लेकिन कारोबार के अंत तक तेज बिकवाली देखने को मिली थी। पिछले सत्र में सेंसेक्स 345.91 अंक टूटकर 84,695.54 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 100.20 अंकों की गिरावट के साथ 25,942.10 पर क्लोज हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से केवल 5 कंपनियों ने दिखाई मजबूती
मंगलवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ 5 शेयरों ने हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। इसके उलट 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।
निफ्टी 50 की बात करें तो वहां भी तस्वीर कुछ खास बेहतर नहीं रही। शुरुआती कारोबार में 14 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 35 शेयर दबाव में रहे और 1 शेयर स्थिर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में बीईएल (BEL) सबसे ज्यादा 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। वहीं, एटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.80 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
इन दिग्गज शेयरों में दिखी हल्की तेजी
शुरुआती कारोबार में जिन शेयरों ने मामूली मजबूती दिखाई, उनमें एक्सिस बैंक (+0.12%), आईटीसी (+0.10%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (+0.04%), आईसीआईसीआई बैंक (+0.01%) शामिल रहे।
बिकवाली के दबाव में ये प्रमुख स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर कई दिग्गज कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले।
टाइटन (-0.60%)
एलएंडटी (-0.58%)
टाटा स्टील (-0.52%)
इंफोसिस (-0.43%)
एसबीआई (-0.38%)
टीसीएस (-0.37%)
एनटीपीसी (-0.35%)
भारती एयरटेल (-0.26%)
ट्रेंट (-0.25%)
बजाज फाइनेंस (-0.24%)
इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाल निशान में नजर आए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...