Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price: नए साल में बाहर जा रहे हैं घूमने? तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

December 31, 2025

Petrol-Diesel Price: नए साल में बाहर जा रहे हैं घूमने? तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 31 December: नए साल की छुट्टियों में सफर की तैयारी कर रहे हैं तो गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले आज के ताज़ा रेट जान लेना जरूरी है। सरकारी तेल कंपनियों ने 31 दिसंबर की सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देश में ईंधन की कीमतें रोज़ाना अपडेट होती हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र व राज्य कर और डीलर कमीशन का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के क्या रेट हैं….

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (₹/लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 104.21 90.03
कोलकाता 105.41 92.02
चेन्नई 100.75 92.34
पुणे 104.04 90.57
लखनऊ 94.73 87.86
हैदराबाद 107.46 95.70
चंडीगढ़ 94.30 82.45
जयपुर 104.62 90.12
पटना 105.23 93.80
बेंगलुरु 102.92 90.99
अहमदाबाद 94.49 90.17
सूरत 95.00 89.00
नासिक 95.50 89.50
इंदौर 106.48 91.88

आज के CNG रेट (₹/किलो)

शहर कीमत
नई दिल्ली 77.09
मुंबई 77.00
चेन्नई 91.50
बेंगलुरु 89.95
हैदराबाद 96.00
मथुरा 94.35
मेरठ 87.05

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल विपणन कंपनियां तय करती हैं। इसमें कच्चे तेल के वैश्विक भाव, रुपये-डॉलर का एक्सचेंज रेट, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और पंप डीलर का मार्जिन शामिल होता है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स की दरें भिन्न होने के कारण एक ही दिन में शहरों के हिसाब से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें