Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mithun Yearly Horoscope 2026: करियर, कारोबार में मिलेगी सफलता और पैसों की नहीं होगी कमी, जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल

January 1, 2026

Mithun Yearly Horoscope 2026: करियर, कारोबार में मिलेगी सफलता और पैसों की नहीं होगी कमी, जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल

Mithun Varshik Rashifal 2026: साल 2026 मिथुन राशि के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके दसवें भाव में रहेंगे, जो करियर और प्रतिष्ठा के लिए लाभकारी माना जाता है। वहीं, वक्रीगत बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आपके लग्न भाव में रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी हो जाएंगे। 1 जून की देर रात बृहस्पति दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे और 31 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहु नवें भाव से गोचर करेंगे और 5 दिसंबर को आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। केतु तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे।

करियर राशिफल 2026:

नौकरीपेशा मिथुन राशि के जातकों के लिए यह साल करियर में बेहतरीन साबित होगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। वर्ष की शुरुआत में ही गुरु के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू होंगे। नए व्यवसाय की योजना बनेगी और इसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मेहनत के अच्छे परिणाम सामने आएंगे और आप सफलता की सीढ़ियां लगातार चढ़ते रहेंगे।

आर्थिक राशिफल 2026:

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। द्वितीयेश चंद्रमा बारहवें भाव में होने के बावजूद अपनी उच्च राशि में रहने से आपको धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यवसायियों के लिए बड़ी डील मिलने की संभावना है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अच्छे परिणाम और आमदनी बढ़ने की संभावना रहेगी।

प्रेम और विवाह राशिफल 2026:

साल 2026 मिथुन राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियों का साल साबित होगा। बृहस्पति के प्रथम भाव से गोचर के कारण वैवाहिक जीवन में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। लवमेट इस वर्ष परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले सकते हैं। दोस्ती और नए रिश्तों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य राशिफल 2026:

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल सामान्य से अच्छा रहेगा। हालांकि काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे तनाव महसूस हो सकता है। संतुलित आहार और आराम का ध्यान रखने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

शिक्षा राशिफल 2026:

छात्रों के लिए यह वर्ष मेहनत और धैर्य का है। साल की शुरुआत में कड़ी मेहनत जरूरी होगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समय लगेगा, लेकिन प्रयास सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे, और मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। साल 2026 मिथुन राशि के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से संतुलित और फलदायी साबित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें