लुधियाना : पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के तहत थाना कूमकलां की कटानी चौंकी पुलिस ने नशे की सप्लाई करने वाले एक युवक को हैरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी 5 महीने पहले ही जेल से जमानत पर आया था और जल्द अमीर बनने के लिए इलाके में लोगों को नशा बेचता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रैसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि थाना कूमकलां चौंकी इंचार्ज सुरजीत सिंह सैनी ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके के गांवों में नशा सप्लाई करने वाले एक युवक को 30 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान राकेश गोयल उर्फ रिंकू पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव दोधर, थाना सदर मानसा हाल निवासी गुरी, किराएदार गांव कटानी कलां के रूप में हुई है।
एसीपी इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि आरोपी ने शुरूआती पूछताछ के दौरान माना कि उसके खिलाफ पहले से ही थाना समराला, लुधियाना में नशा तस्करी के संबंध में मामला दर्ज है। आरोपी ने बताया कि वे यह नशा समराला निवासी तनवीर सिंह धन्ना से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी तनवीर सिंह धन्ना को इस मामले में नामजद कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। काबू आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...