Punjab news: पंजाब में गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब और तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जो सीमावर्ती क्षेत्र में सुनियोजित फायरिंग की तैयारी कर रहे थे।
तरनतारन में बड़ी साजिश नाकाम
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी .32 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी विदेश में बैठे अपराधियों प्रभ दासवाल और डोनी बल के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उनका उद्देश्य सीमावर्ती इलाके में कुछ चयनित व्यक्तियों को निशाना बनाना था।
In a major breakthrough, the Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in a joint operation with @TarnTaranPolice, arrests four accused and foils a targeted firing conspiracy in the border area.
Recovery: Two country-made .32 bore pistols & 04 live cartridges.
Preliminary… pic.twitter.com/Sce5rQcBj4
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 1, 2026
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इस मामले में थाना सिटी तरनतारन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...