Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्जनों देशों ने विभिन्न रूपों में चीन के रुख का समर्थन व्यक्त किया: चीनी विदेश मंत्रालय

January 1, 2026

दर्जनों देशों ने विभिन्न रूपों में चीन के रुख का समर्थन व्यक्त किया: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 31 दिसंबर को कहा कि चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई की घोषणा और संबंधित सैन्य अभ्यास करने के बाद से, दर्जनों देशों ने विभिन्न रूपों में चीन के रुख का समर्थन किया है। चीन इन देशों के दृढ़ समर्थन की अत्यधिक सराहना करता है। उसी दिन आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, एक पत्रकार ने पूछा: थाईवान मुद्दे पर चीन की हालिया जवाबी कार्रवाई और दंडात्मक उपायों, और थाईवान के निकट चीनी जन मुक्ति सेना के सैन्य अभ्यास के बाद, रूस, क्यूबा, ​​सर्बिया, वेनेजुएला, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और कई अन्य देशों ने अपना समर्थन व्यक्त किया है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?

लिन च्येन ने कहा कि चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई की घोषणा और संबंधित सैन्य अभ्यास करने के बाद से, दर्जनों देशों ने विभिन्न रूपों में चीन के रुख के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया है कि थाईवान चीन की भूमि का एक अभिन्न अंग है, थाईवान का मुद्दा चीन का आंतरिक मामला है। वे किसी भी प्रकार की “थाईवान स्वतंत्रता” का विरोध करते हैं और राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा में चीन का समर्थन करते हैं, चीन के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करते हैं और एक-चीन सिद्धांत का पालन करना जारी रखेंगे। हम चीन के प्रति इन देशों के दृढ़ समर्थन की अत्यधिक सराहना करते हैं। 

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर को चीन जन मुक्ति सेना के पूर्वी थिएटर कमांड के प्रवक्ता, नौसेना के वरिष्ठ कप्तान ली शी ने कहा कि पूर्वी थिएटर कमांड द्वारा आयोजित “जस्टिस मिशन-2025” अभ्यास ने सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और सैनिकों की एकीकृत संयुक्त युद्ध क्षमताओं का व्यापक परीक्षण किया है। थिएटर कमांड की सेना उच्च सतर्कता पर है, निरंतर प्रशिक्षण और युद्ध तत्परता को मजबूत कर रही है, थाईवान की स्वतंत्रता के नाम पर अलगाववाद और बाहरी हस्तक्षेप के प्रयासों को दृढ़ता से विफल कर रही है, और राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की दृढ़ता से रक्षा कर रही है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें