
हाल के दिनों में दक्षिण पश्चिमी चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के डाक प्रबंधन ब्यूरो, वाणिज्य विभाग, परिवहन विभाग और चाइना पोस्ट ग्रुप के शीत्सांग शाखा ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर शीत्सांग के ग्रामीण डाक एवं लॉजिस्टिक्स प्रणाली के निर्माण की स्थितियों के बारे में जानकारी दी। इस प्रेस वार्ता से पता चला है कि शीत्सांग ने ग्रामीण डाक लॉजिस्टिक्स प्रणाली के तेज़ निर्माण के लिए “डाक एक्सप्रेस सहयोग”, “यात्री माल संयुक्त परिवहन” और “डाक. एक्सप्रेस-खुदरा सहयोग” को मुख्य मार्ग के रूप में निर्धारित किया है। कृषि और पशुचारण क्षेत्रों के लिए कूरियर एवं लॉजिस्टिक्स सेवाएँ ग्रामीण उत्पादों को शहरों तक पहुँचाने और उपभोक्ता वस्तुओं को गाँवो में लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
यह सेवाएँ कृषि एवं पशुचारण क्षेत्रों के निवासियों की उत्पादन एवं जीवन आवश्यकताओं को पूरा करने, उपभोग क्षमता को मुक्त करने और ग्रामीण पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्व रखती हैं। निरंतर निर्माण के बाद, शीत्सांग ने ज़िला, कस्बे और गाँव तीन स्तरों को कवर करने वाली ग्रामीण डाक लॉजिस्टिक्स सेवा प्रणाली का बुनियादी ढाँचा तैयार कर लिया है, जिससे किसानों और पशुपालकों को गाँव में ही शहरों के समान डाक सार्वभौमिक सेवाएँ प्राप्त हो रही हैं। अब तक, शीत्सांग में कुल 1,324 डाक और कूरियर सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं और 2,410 ग्रामीण डाक लॉजिस्टिक्स व्यापक सेवा केंद्रों का उन्नयन किया गया है।
“डाक एक्सप्रेस सहयोग” और “एक्सप्रेस एक्सप्रेस सहयोग” के माध्यम से, सभी गाँवों में कूरियर सेवा पहुँच दर 100% प्राप्त हो गई है, जिससे मूल रूप से “हर जिले में वितरण केंद्र, हर कस्बे में सेवा केंद्र और हर गाँव में सेवा का लक्ष्य हासिल हो गया है। ग्रामीण यात्री परिवहन नेटवर्क के निरंतर विस्तार ने शीत्सांग के ग्रामीण डाक लॉजिस्टिक्स प्रणाली निर्माण के लिए परिवहन क्षमता और मार्ग समर्थन प्रदान किया है। वर्तमान में, पूरे शीत्सांग में 54 ग्रामीण यात्री परिवहन कंपनियों और 501 वाहनों के साथ-साथ ग्रामीण यात्री परिवहन सेवाओं के मार्गों की संख्या 369 तक पहुंच गई है। जिनसे 623 कस्बों और 3,902 गाँवों तक बस सेवा पहुँचाई जा रही है।
शीत्सांग में ग्रामीण डाक लॉजिस्टिक्स प्रणाली के सुधार ने न केवल किसानो और पशुपालकों को सुविधाजनक सेवाएँ प्रदान की हैं, बल्कि कृषि उत्पादों को बाहर भेजने के लिए एक “फास्ट ट्रैक भी तैयार किया है। ऑकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में, चाइना पोस्ट ग्रुप के शीत्सांग शाखा ने शीत्सांग के 7 लाख 98 हज़ार विशेष कृषि उत्पादों को गाँवों से शहरों तक पहुँचाने में मदद की है, जिससे 2 करोड़ 68 लाख 10 हज़ार युआन की बिक्री हुई है।
(साभार. चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)