
अजब-गजब: दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो इंसान को हैरान कर देती हैं। कुछ चमत्कार प्रकृति के होते हैं तो कुछ इंसान अपनी तकनीक और इंजीनियरिंग से बना देता है। ऐसा ही एक अनोखा अजूबा है दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, जिसकी गहराई किसी 20 मंजिला इमारत के बराबर है। आमतौर पर स्विमिंग पूल ज्यादा गहरे नहीं होते, लेकिन यह पूल हर मायने में अलग और खास है।
वायरल हो रहा है वीडियो
इस अनोखे स्विमिंग पूल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऊपर से देखने पर यह किसी इमारत की मंजिल जैसा दिखाई देता है, लेकिन बीच में बना गहरा कुएं जैसा हिस्सा लोगों को डराने के साथ-साथ हैरान भी कर देता है। जैसे-जैसे कोई अंदर जाता है, वहां का नजारा बिल्कुल अलग और रोमांच से भरपूर नजर आता है।
दुबई में स्थित है ‘डीप डाइव दुबई’
दुनिया का यह सबसे गहरा स्विमिंग पूल दुबई में स्थित है, जिसे ‘डीप डाइव दुबई’ कहा जाता है। इसकी गहराई करीब 60 मीटर है और इसी खासियत के कारण इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। यह जगह एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, नए साल की शुरुआत में मिलेंगी 11 लंबी छुट्टियां
सीप के आकार में बना है यह अनोखा पूल
यह कोई आम स्विमिंग पूल नहीं है। इसका डिजाइन सीप के आकार में तैयार किया गया है, जो संयुक्त अरब अमीरात के पुराने मोती गोताखोरी के इतिहास को दर्शाता है। जब गोताखोर इस पूल में उतरते हैं तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे वे किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच गए हों।
The deepest pool in the world is Deep Dive Dubai, located in the United Arab Emirates, reaching a depth of 60 meters (196.85 feet) and holding 14 million liters of freshwater, equivalent to six Olympic-sized pools.pic.twitter.com/1lhBKcs7M5
— Massimo (@Rainmaker1973) December 14, 2025
पूल के अंदर है पूरी एक अलग दुनिया
इस स्विमिंग पूल के अंदर का नजारा बेहद खास है। यहां पानी के भीतर पुरानी कारें, एक लाइब्रेरी, कमरे और यहां तक कि आर्केड गेम्स भी बनाए गए हैं। ये सब चीजें इसे एक सामान्य पूल से कहीं ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प बना देती हैं।
अंडरवॉटर फिल्म स्टूडियो भी मौजूद
‘डीप डाइव दुबई’ में दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर फिल्म स्टूडियो भी बनाया गया है। इसके चलते यहां फिल्मों और वीडियो शूटिंग का काम भी किया जाता है। पूरे साल पूल के पानी का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है, ताकि गोताखोरों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Video: गाड़ी में आए और रेहड़ी से सब्जियां चुरा कर भागे देखें CCTV वीडियो
नासा की तकनीक से साफ होता है पानी
इस पूल की एक और खास बात इसकी एडवांस फिल्टरेशन तकनीक है। बताया जाता है कि यहां पानी को साफ रखने के लिए नासा द्वारा विकसित तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह सिस्टम हर छह घंटे में पूरे पूल के पानी को पूरी तरह साफ कर देता है, जिससे पानी हमेशा साफ और सुरक्षित बना रहता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...