Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विशेष नेतृत्व: 2025 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शासन और प्रशासन की वास्तविक रिकॉर्ड

January 3, 2026

विशेष नेतृत्व: 2025 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शासन और प्रशासन की वास्तविक रिकॉर्ड

इंटरनेशनल डेस्क: वर्ष 2025 चीन के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा, जिसने न केवल 14वीं पंचवर्षीय योजना& (2021-2025) के सफल समापन को चिह्नित किया, बल्कि 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के लिए राह भी प्रशस्त की।

इस वर्ष चीनी लोगों के प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ भी थी, जिसने शांति और विकास के महत्व को फिर से रेखांकित किया।

विकास की दिशा तय: 15वीं पंचवर्षीय योजना

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय कमेटी का चौथा पूर्णाधिवेशन में15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के बारे में विचार-विमर्श किया गया। यह योजना एक महत्वपूर्ण पांच वर्षीय अवधि के लिए
चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए रोडमैप तैयार करती है, जो देश को उच्च-गुणवत्ता वाले विकास और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। अनुमानों के अनुसार, 2025 के
अंत तक चीन की अर्थव्यवस्था लगभग 1400 खरब युआन तक पहुँच गई, जिससे यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

तकनीकी उन्नति और नवाचार पर जोर

वर्ष 2025 में चीन ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। जनवरी में डीपसीक (DeepSeek) एआई मॉडल के सफल प्रक्षेपण ने वैश्विक एआई लैंडस्केप में चीन को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एआई जैसी नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास पर बल दिया, जिसमें वैज्ञानिक अनुसंधान, औद्योगिक अनुप्रयोग और प्रभावी नियामक ढाँचे पर ध्यान केंद्रित किया गया।
रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलताएँ मिलीं, जिसमें पहला स्वदेशी विद्युत चुंबकीय विमानवाहक पोत फ़ूच्यान का सेवा में शामिल होना और 'शनचो-20, 21, 22 मिशनों की सफलता शामिल है।

समावेशी विकास और वैश्विक सहयोग

चीन ने समावेशी विकास पर अपना ध्यान जारी रखा। ग्रामीण पुनरुत्थान और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास जैसी नीतियों के माध्यम से, सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि विकास के लाभ सभी नागरिकों तक पहुँचें। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के देश भर में किये गये दौरों ने जमीनी स्तर पर विकास की वास्तविकताओं को समझने और लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने में मदद की।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, चीन ने अपने शांति और विकास के एजेंडे को जारी रखा। 61 देशों के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ समारोह ने शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए चीन की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

सांस्कृतिक पुनरुत्थान

वर्ष 2025 में चीन की सांस्कृतिक विरासत ने वैश्विक मान्यता प्राप्त की, जब शीशिया इम्पीरियल मकबरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। वुखोंग और नेचा जैसी फिल्मों की वैश्विक सफलता ने चीनी सांस्कृतिक प्रभाव को और बढ़ाया। निष्कर्ष के तौर पर, 2025 का वर्ष चीन की लचीलापन, नवाचार और वैश्विक जिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी सेंट्रल कमेटी के मज़बूत लीडरशिप में, 15वीं पंचवर्षीय योजना के साथ, चीन ने एक और पाँच वर्षीय यात्रा शुरू की है जो देश के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने और वैश्विक समुदाय में योगदान जारी रखने का वादा करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें