नववर्ष की पूर्व संध्या पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपना नववर्ष संदेश दिया। कई देशों के अधिकारियों, विशेषज्ञों और विद्वानों ने चाइना मीडिया ग्रुप के बहुभाषी प्लेटफार्मों के माध्यम से बोधको सुना और देखा । उन्होंने चीन की विकास उपलब्धियों और एक प्रमुख शक्ति के रूप में उसकी जिम्मेदारी की सराहना की और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक पहलों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक सहयोग को और गहरा करने और मानवता के लिए एक बेहतर भविष्य संयुक्त रूप से निर्माण करने की आशा जतायी।
साल 2025 चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना का समापन साल है। चीन की विकास उपलब्धियां और नीतिगत प्रतिबद्धताएं अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के बीच चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गई हैं। श्रीलंका की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव जी. वीरसिंघे ने 2025 में चीन की जीडीपी के 1400 खरब युआन तक पहुंचने के अनुमान की गहरी सराहना करते हुए कहा कि यह चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास की मजबूत लचीलेपन को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।
थाईलैंड के धुरकिज पंडित विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन संकाय के उप डीन कित्तिका सवेतामोर्नकु ने बताया कि संदेश में चीन के विकास के दृष्टिकोण को दर्शाया गया है, जिसमें “गुणवत्ता, नवाचार, जन कल्याण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग” को प्राथमिकता दी गई है, और नीतिगत निरंतरता और विकास स्थिरता पर प्रकाश डाला गया है। वियतनाम सामाजिक विज्ञान अकादमी में दर्शनशास्त्र पत्रिका की पूर्व प्रधान संपादक गुयेन थी लैन हुआंग ने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि ” लोगों की आजीविका सर्वोपरि है, छोटी-से- छोटी बात भी लोगों की भावनाओं को स्पर्श कर सकती है ।” और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और विश्वास की नींव को मजबूत करने के लिए चीन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाने की प्रशंसा की।
केन्या के मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री मुसालिया मुदावादी ने बेल्ट एंड रोड पहल के माध्यम से अफ्रीकी औद्योगीकरण और चीन अफ्रीका व्यापार सहयोग में निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई और आशा व्यक्त की कि चीन अफ्रीकी संघ के एजेंडा 2063 के अनुरूप अपनी “वैश्विक विकास पहल” को आगे बढ़ाना जारी रखेगा, और एक अधिक न्यायसंगत और समावेशी बहुपक्षीय प्रणाली के निर्माण के लिए मिलकर काम करेगा। वियतनाम पत्रकारिता एवं प्रचार अकादमी के दर्शनशास्त्र विभाग के निदेशक गुयेन मिन्ह होआन मानना है कि शी का संदेश स्पष्ट रूप से चीन के “अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में सहभागिता” से “अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने” की ओर बदलाव को दर्शाता है, जो वैश्विक प्रभाव वाली एक प्रमुख शक्ति के रूप में चीन की रणनीतिक दृष्टि और उत्तरदायित्व की भावना को उजागर करता है।
नाइजीरिया में समकालीन चीन- अफ्रीका अध्ययन केंद्र के निदेशक शेरिफ घाली इब्राहिम ने कहा कि तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक संरक्षण पर शी के संदेश का स्पष्टीकरण अफ्रीकी देशों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक है, और 2026 का “चीन अफ्रीका आदान-प्रदान वर्ष” चीनी और अफ्रीकी लोगों के बीच आपसी समझ को गहरा करेगा । नेपाल लाइट मीडिया ग्रुप ‘के अध्यक्ष प्रकाश बाबू पौडेल ने चीन के “विश्व के प्रति खुले दिल से आलिंगन” की प्रशंसा की और नेपाल और चीन के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग के एक नए अध्याय की कामना की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )
मेष: दिन शुभ रहेगा...