पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के कई इलाकों में आज बिजली अस्थायी रूप से बंद रहने वाली है। पावरकॉम की ओर से जारी सूचना के अनुसार 4 जनवरी को 66 केवी लेदर कॉम्प्लेक्स सब-स्टेशन से जुड़े 11 केवी गुप्ता, दोआबा और मल्टीकास्ट फीडरों के साथ-साथ 66 केवी सर्जिकल सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी फ्रेंड्स फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ठप रहेगी।
ये बड़े इलाके होंगे प्रभावित
इस शटडाउन के चलते वरियाणा इंडस्ट्री कॉम्प्लेक्स, सर्जिकल कॉम्प्लेक्स और इनके आसपास के रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: आज के पेट्रोल-डीजल रेट: गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जरूर देखें ताजा कीमतें
बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...