इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेनेजुएला को लेकर बनाई गई कार्रवाई की योजना पर अब खुद अमेरिका में सवाल उठने लगे हैं। डेमोक्रेट पार्टी के कई नेता और कुछ रिपब्लिकन सांसद भी इस फैसले को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम अमेरिका के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। वहीं, कमला हैरिस ने वेनेजुएला नीति को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप के फैसलों से अमेरिका न तो ज्यादा सुरक्षित हुआ है और न ही ज्यादा मजबूत। कमला हैरिस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक क्रूर तानाशाह बताया, लेकिन साथ ही ट्रंप की कार्रवाई को गैर-कानूनी और बेहद मूर्खतापूर्ण करार दिया।
यह लोकतंत्र नहीं, तेल और सत्ता की लड़ाई हैः कमला हैरिस
कमला हैरिस ने साफ कहा कि यह पूरा मामला न तो ड्रग्स रोकने का है और न ही लोकतंत्र बचाने का। उन्होंने आरोप लगाया कि असली वजह तेल संसाधनों पर कब्जा और इलाके में ताकत बढ़ाने की चाह है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रंप ने मादुरो के करीबी लोगों से गुप्त सौदे किए और कई ड्रग तस्करों को माफी दी, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए।
Donald Trump’s actions in Venezuela do not make America safer, stronger, or more affordable.
That Maduro is a brutal, illegitimate dictator does not change the fact that this action was both unlawful and unwise. We’ve seen this movie before. Wars for regime change or oil that…
— Kamala Harris (@KamalaHarris) January 4, 2026
ट्रंप ने अराजकता बढ़ाई, सैनिकों को खतरे में डाला
हैरिस ने कहा कि ट्रंप की नीतियों के कारण क्षेत्र में अराजकता फैली, अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में पड़ी और अरबों डॉलर खर्च हो गए, लेकिन अमेरिका को कोई ठोस फायदा नहीं मिला। कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो आम मेहनतकश परिवारों की जरूरतों पर ध्यान दे, कानून का सम्मान करे, दुनिया भर में अपने सहयोगी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करे, उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में विदेश नीति पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है।
मादुरो की गिरफ्तारी से अमेरिका को फायदा होगा: पीट हेगसेथ
वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी से अमेरिका को फायदा होगा। हेगसेथ के मुताबिक, इससे अमेरिका को अतिरिक्त संपत्ति, संसाधनों और रणनीतिक लाभ तक पहुंच मिल सकेगी।
आधी रात को अमेरिका लाए गए मादुरो
4 जनवरी की आधी रात को मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना के विमान से अमेरिका लाया गया। विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच मादुरो को विमान से उतारा गया। इस दौरान उनका चेहरा ढका हुआ था।
मेडिकल जांच के बाद मैनहैटन भेजा गया
दोनों को एयर बेस पर बने एक हैंगर में रखा गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन ले जाया गया।
उन्हें मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।
अगले हफ्ते फेडरल कोर्ट में पेशी
जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में निकोलस मादुरो के खिलाफ ड्रग तस्करी और हथियारों की तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। यह मामला आने वाले दिनों में अमेरिका और दुनिया की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।
अमेरिका के सैन्य हमले में 40 लोगों की मौत
शनिवार तड़के अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ा सैन्य हमला किया। इस हमले में नागरिकों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ेंः Magh Month Snan: आज से शुरू हुआ स्नान-ध्यान का पवित्र माघ मास, जानें पूण्य स्नान की तिथि
मेष: दिन शुभ रहेगा...