Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, गिग वर्कर्स के लिए उठाए मुद्दे पर मिली बड़ी जीत

January 4, 2026

रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, गिग वर्कर्स के लिए उठाए मुद्दे पर मिली बड़ी जीत

चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार के सोशल सिक्योरिटी नियम गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पहला कदम हैं। इससे उनके काम को पहचान, सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।

प्लेटफ़ॉर्म्स ने नज़रअंदाज़ किया, सरकार ने सुनी

राघव चड्ढा ने कहा कि Zomato, Swiggy और Blinkit जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन देश के लोगों और सरकार ने उनकी आवाज़ सुनी।

एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण जीत

सांसद ने ट्वीट किया कि यह कदम, भले ही छोटा हो, लेकिन गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है। इससे उनके काम की सुरक्षा और गरिमा बढ़ेगी। चड्ढा ने आगे कहा कि यह पहल भविष्य में गिग वर्कर्स के अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के लिए और मज़बूत उपायों का रास्ता खोलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें