नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का आज, सोमवार 5 जनवरी को, 71वां जन्मदिन है। बता दें कि इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में लिखा कि वे ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। उनके इस संदेश को राजनीतिक शिष्टाचार और सौहार्द के रूप में देखा जा रहा है।
Birthday wishes to West Bengal Chief Minister Mamata Didi. I pray for her good health and long life.@MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2026
ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। वे पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और अब तक तीन बार इस पद पर रह चुकी हैं। राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा वे सात बार लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। तृणमूल कांग्रेस की स्थापना और उसे राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही है।
डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी दी बधाई
इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. जोशी को एक प्रख्यात बुद्धिजीवी और समर्पित राष्ट्रवादी बताते हुए शिक्षा, संस्कृति और भारतीय सभ्यतागत मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की प्रार्थना भी की।
प्रधानमंत्री के ये संदेश राजनीतिक जीवन में सम्मान और परंपरा को दर्शाते हैं, जहां वैचारिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत अवसरों पर शुभकामनाएं दी जाती हैं।